-रक्त दान जीवन का सबसे बड़ा दान है: ललित चंद्राकर
दुर्ग। माँ कर्मा भवन, सुपेला भिलाई में रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 13वें स्थापना दिवस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा प्रदेश स्तरीय रक्तमित्रों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए और रक्तमित्रों और सामाजिक संस्थाओं को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र और हेल्मेट प्रदान कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम मानवीय सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना को सशक्त करने वाला अत्यंत प्रेरणादायक आयोजन रहा।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा, "रक्तदान एक महादान है, जो जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और रक्तमित्रों को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास है।"
उन्होंने आगे कहा, "सामाजिक संस्थाएं और रक्तमित्र हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वे न केवल रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाते हैं, बल्कि वे समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। मैं इस आयोजन के लिए रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब को बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।"
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष तोमन साहू , प्रदेश साहू समाज के उपाध्यक्ष खिलावन साहू , कार्यक्रम संयोजक सूरज साहू रामकुमार साहू कबीर साहू हरिशंकर साहू , प्रेम शंकर साहू समीर साहू हरीश साहू गजेन्द्र साहू अखिलेश तिवारी अमित द्विवेदी,अनीता साहू, किशन साहू , डॉ. शैलेन्द्र साहू , डॉ. हरजिंदर सिंह मीनाक्षी साहू शालिनी गोयल, सुश्री नेहा साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.