
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने केंद्रीय बजट 2026–27 को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ तैयार यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला है और देश को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रूआबांधा बस्ती स्थित दुर्गा मंच पर रिसाली भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 के भाषण का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला ऐतिहासिक बजट है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि यह बजट सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि एवं ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग तथा रोजगार सृजन को गति देकर देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देगा। जब आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, अवसर और मजबूत आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचेगा और छत्तीसगढ़ को भी विकास की नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से सतत प्रगति कर रही है। आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विस्तार से यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विधायक ने कहा कि यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा देश के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है। छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री गायत्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री दशरथ साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद सविता धवस, सारिका साहू, सहित राकेश त्रिपाठी, अजीत चौधरी, प्रेमचंद साहू, संस्कृति वर्मा, करुणा यादव, श्वेता यादव, पुनीत यादव, शकुंतला दास, उषा साहू, खिलेश्वरी ढालेंद्र, पुष्पलता देशमुख, श्रीमती बानू साहू, विकास कुलश्रेष्ठ, दामन सार्वा, राज जैन, केशव कोसरे, कमलेश हिरवानी, प्रवीण, सचिन गोस्वामी, सुनील जैन, हीरालाल सिन्हा, राजकुमार जैन, विनोद खैरवार, विक्रम सिंह, विष्णु कुमार, जग्गू यादव, मनहरण ठाकुर, बीजेन्द्र रात्रे, शुभा रजक, नारायण सिंह राजपूत, ब्रिजेश साहू, विजय कुमार जैन, राणा मुखर्जी, के.पी. बधेल, बबलू सार्वा, सुभाष रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.