-देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है राज्य के विकास में समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है ....
-नवनिर्मित सामाजिक भवन का किया लोकार्पण ....
दुर्ग। बसंत पंचमी के पावन पर्व देवांगन समाज की ईष्ट देवी माँ परमेश्वरी जयंती पर दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में देवांगन समाज द्वारा मंडल स्तरीय माँ परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और वसंत पंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। देवांगन समाज द्वारा माँ परमेश्वरी जयंती पर भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। माँ परमेश्वरी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना एवं सेवाभजन किया गया। समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदान किया।साथ ही समाज के प्रतिभाव छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर 12 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त सामाजिक भवन कक्ष का विधिवत् पूजा अर्चना कर फीता काटकर समाज को समर्पित किया ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देवांगन समाज मेहनती समाज के रूप में माना जाता है राज्य के विकास में समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारी सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा भी समाज के उत्थान हेतु बुनकरों का कर्ज माफ करने के साथ उनके उत्थान हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गई थीं आगे हमारी विष्णु देव साय सरकार निरंतर समाजों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं जिसका सीधा लाभ समाज को मिल रहा है।आप सभी से आग्रह करता हूं नशा रूपी जहर से बचना है और अपने बच्चों को संस्कार वान बनाना है। शिक्षित और संस्कारी बच्चों से सभ्य समाज का निर्माण होता हैं।

आगे श्री चंद्राकर ने वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में बसंत पंचमी का विशेष स्थान है। यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सृजनशीलता का संदेश भी देता है। माघ शुक्ल पंचमी को मनाया जाने वाला यह पर्व विद्या, बुद्धि, कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है। बसंत पंचमी के आगमन के साथ ही प्रकृति मुस्कराने लगती है, खेतों में सरसों पीली चादर ओढ़ लेती है और मनुष्य के जीवन में आशा व उत्साह का संचार होता है।
श्री चंद्राकर ने कहा समाज की बहुप्रतीक्षित मांग था समाज का भवन हो आज बनकर तैयार अब सामाजिक कार्यों अन्य कार्यक्रम में सुविधा मिलेगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मूलमंत्र है — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार पिछले 22 महीनों से सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। हमने अन्नदाताओं के हित में कृषक उन्नति योजना, पक्का मकान देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना, माताओं और बहनों को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना, तथा दूरस्थ अंचलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदम उठाए हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, दुर्ग जिला देवांगन समाज अध्यक्ष पुराणिक देवांगन, दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा ,दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच कविता ठाकुर, उप सरपंच योगिता यादव ,अध्यक्ष देवांगन समाज दिलीप देवांगन, पूनाराम देवांगन, पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर, जगन्नाथ देवांगन ,बीरेंद्र देवांगन, शिवा देवांगन, कमलेश देवांगन, कामता देवांगन ,पोषण देवांगन, चेला राम देवांगन ,जीवन देवांगन ,मनोज देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.