-64 वारंटियों की गिरफ्तारी, 141 बदमाशों की चेकिंग
दुर्ग। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा 07 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक शहरी क्षेत्र के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ काम्बिंग गश्त की गई। यह कार्रवाई थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में तथा राजपत्रित अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग में संपन्न हुई।
.jpeg)
काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा 24 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दुर्ग एवं सुपेला से 5-5, जामुल से 4, मोहन नगर एवं भिलाई नगर से 3-3 तथा भिलाई भट्टी, नेवई, वैशाली नगर एवं कुम्हारी से 1-1 वारंट की तामीली की गई।
इसी प्रकार 40 फरार गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा गया। इनमें सुपेला से 6, पद्मनाभपुर एवं नेवई से 4-4, दुर्ग, पुलगांव, भिलाई नगर, स्मृतिनगर, खुर्सीपार एवं कुम्हारी से 3-3, जबकि मोहन नगर, भिलाई भट्टी, वैशाली नगर एवं पुरानी भिलाई से 2-2 वारंटियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।

काम्बिंग गश्त के दौरान 102 गुण्डा बदमाशों एवं 39 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई तथा उन्हें मौके पर ही अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं, रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 60 संदिग्ध व्यक्तियों से बारीकी से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित करते हुए समझाईश दी गई।
दुर्ग पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.