राजनीति

SIR को लेकर भाजपा दुर्ग संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

55118112025123645whatsappimage2025-11-18at6.04.13pm.jpeg

-पात्र मतदाता न छूटें और अपात्र नाम हटें—जामयांग त्सेरिंग नामग्याल
दुर्ग।
निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर भाजपा दुर्ग संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लेह–लद्दाख के पूर्व सांसद एवं SIR के छत्तीसगढ़ प्रभारी जामयांग त्सेरिंग नामग्याल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा निर्धारित समयसीमा में शत–प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री/उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश मंत्री रंजना साहू, संध्या परघनिया, जितेंद्र वर्मा, प्रवक्ता अमित साहू, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अवधेश चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।
-“किसी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे, अपात्र का नाम जरूर कटे”—नामग्याल
अपने मुख्य संबोधन में जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने कहा कि SIR कार्यक्रम केवल तकनीकी प्रक्रिया नहीं बल्कि चुनावी पारदर्शिता और संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि SIR ने वहां परिणामों को सकारात्मक दिशा दी।

Image after paragraph

उन्होंने कहा “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—पात्र मतदाता न छूटे और अपात्र नामों को हटाना अनिवार्य है।”“मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियां, शहरों में तेज विस्थापन, मृतकों के नाम बने रहना और घुसपैठियों द्वारा गलत तरीके से नाम जोड़ना बड़ी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान SIR से होगा।”
उन्होंने BLAs को सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें।
“कोई चूक न हो”—भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि SIR कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में जुड़े तथा अपात्र व्यक्तियों की प्रविष्टियों को अवश्य हटाया जाए।
बैठक का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया तथा आभार प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित ..
बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमननी, शताब्दी पांडेय, पुरुषोत्तम देवांगन, अजय साहू, राजेंद्र चंद्रवंशी, बिसेसर दास साहू, दिलीप वर्मा, कोमल सिंह राजपूत, राकेश यादव, देवलाल ठाकुर, विक्रांत सिंह, विनोद खांडेकर, भरतलाल वर्मा, गीता घासी साहू सहित विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों के BLA1, BLA2 तथा समस्त अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान SIR की प्रगति, चुनौतियों और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.