ब्रेकिंग

पूर्व पार्षद कविता तांडी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

413181120250724481000398097.jpg

दुर्ग। रायपुर नाका वार्ड 47 की पूर्व पार्षद श्रीमती कविता तांडी का आज सुबह हृदयघात से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह तबीयत बिगड़ने पर एम्स हॉस्पिटल रायपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका आकस्मिक देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
श्रीमती कविता तांडी, नगर निगम दुर्ग के पूर्व सभापति एवं वार्ड 47 के वर्तमान पार्षद डॉ. देवनारायण तांडी की धर्मपत्नी थीं।
वे अपनी सौम्यता, मिलनसार स्वभाव और मृदुभाषी व्यक्तित्व के लिए हर वर्ग में लोकप्रिय थीं।
कविता तांडी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर वार्ड 47 से पार्षद निर्वाचित हुई थीं। तात्कालीन महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर की परिषद में उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग की प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2019 में वे पुनः उसी वार्ड से पार्षद चुनी गईं और जनवरी 2025 तक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
अल्पायु में उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है। परिजनों, परिचितों और समर्थकों में शोक का माहौल है।
अंतिम संस्कार..
उनका अंतिम संस्कार 19 नवंबर 2025, बुधवार को सुबह 11 बजे रायपुर नाका वार्ड 47 स्थित निवास से हरना बांधा मुक्ति धाम ले जाकर संपन्न किया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.