दुर्ग। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई, जिसमें दुर्ग के राहुल गोस्वामी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर राहुल गोस्वामी ने प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूर्ण रूप से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे अपने कर्तव्यों का सच्ची निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनता के हर मुद्दे को तथ्यों के साथ उठाने और कांग्रेस की आवाज़ को और अधिक मज़बूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.