दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के जन्मदिन पर सोमवार को जमकर खुशियां बिखरी। फलस्वरुप सुबह से ही उनके सुभाषनगर कसारीडीह स्थित आवास पर श्री कौशिक को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक बड़ी संख्या में बधाई देने उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई देकर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री कौशिक को भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टी के नेताओं द्वारा भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व खेल संगठनों के लोग भी श्री कौशिक को बधाई देने उत्साह के साथ पहुंचे। इसके पहले आज सुबह जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने अपने जन्मदिन पर चंडी मंदिर, शीतला मंदिर बैगापारा और मां सतरुपा शीतला मंदिर सिविल लाईन कसारीडीह पहुंचकर माता जी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की खुशियाली के लिए कामना की।
इस दौरान श्री कौशिक ने मां सतरुपा शीतला मंदिर सिविल लाईन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, तत्पश्चात श्री कौशिक मोहलई स्थित श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे। यहां उन्होनें गौंवंश को गुड़ व हरी घास खिलाकर गौवंश की सेवा की। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के जन्मदिन को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा उनके समर्थकों में खासा उत्साह रहा। जिसके चलते उन्होंने श्री कौशिक से केक कटवाया और जमकर आतिशबाजी कर जन्मदिन की खुशियां मनाई। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा सोमवार की शाम 7 बजे पद्मनाभपुर स्थित बाफना मंगलम् में जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक लोगों से जन्मदिन की बधाई स्वीकार करेंगे।
समारोह में विधायकगण, वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जन्मदिन पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक को भाजपा नेता विनोद अरोरा, अरविंदर सिंह खुराना, पार्षद साजन जोसेफ, जिला भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष नितेश साहू, तोखन सिन्हा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रोमनाथ साहू, सुरेन्द्र धर्माकर, धन्नू राजपूत, राजू निर्मलकर, मनीष भंडारी, रामेश्वर अग्रवाल के अलावा अन्य लोगों ने बधाई दी है। बता दें कि दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक द्वारा अध्यक्ष पद का बागडोर संभालने के बाद भाजपा संगठन में मजबूती आई है। उनके नेतृत्व में जिले में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उनकी संगठनात्मक कार्य कुशलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राजनीति में विशेष पहचान दिलाई है। वे कार्यकर्ताओं के बीच भारी लोकप्रिय है। जिससे उनके जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.