-वार्ड क्रमांक 17 शक्ति नगर तालाब में दवा छिड़कने वालो की जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 के शक्ति नगर तालाब में मछलियों के मरने और पानी दूषित होने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। अज्ञात पर धारा 279 और 325 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है। बता दे कि 25 जून को शक्ति नगर तालाब वार्ड 17 में मछलियां मरने की वजह से क्षेत्र का वातावरण बदबूदार हो गया। साथ ही पानी काला होने की वजह से चर्म रोग की आशंका के चलते लोगों ने उसका उपयोग बंद कर दिया।

धीरे धीरे वातावरण बदबूदार होने से क्षेत्र वासियों को परेशानी होने लगी। इस मामले को लेकर पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले सहित कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर से मुलाकात कर कार्यवाही करने की मांग की थी। जिसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और इसे गंभीरता से लेते हुए महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सफाई दरोगा मनोहर सिन्धे द्वारा मोहन नगर पुलिस ने 28 जून को अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा । जिससे पता चल सके कि तालाब में किसने दवा का छिड़काव किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.