दुर्ग-भिलाई

भाजपा महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने वार्डवासियों ने लिया संकल्प

40106022025133548whatsappimage2025-02-06at6.11.26pm.jpeg

RO. NO 13129/104

-भाजपा ही करेगी शहर का सर्वांगीण विकास-गिरधर मढ़रिया
दुर्ग।
नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के जनसंपर्क अभियान ने रफ्तार पकड़ लिया है। जनसंपर्क अभियान के बीच गुरुवार को वे पोटिया रोड स्थित मांगलिक परिसर शिवाजी पार्क में कुर्मी समाज और वार्डवासियों द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुई। इस अवसर पर वार्ड 54 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी हिरौंदी चंदानिया और वार्ड 50 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी त्रिवेणी साहू भी विशेष रूप से मौजूद रही। बैठक के आयोजनकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर मढ़रिया के नेतृत्व में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का पूरे उत्साह के साथ वार्डवासियों द्वारा स्वागत कर उन्हें प्रचंड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए कहा कि पिछले कांग्रेस परिषद के कार्यकाल में नगर निगम की हालत खस्ता हो गई है। लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे। भाजपा की परिषद आने पर हम नगर निगम को संवारेंगे और प्रत्येक व्यक्ति को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर मढ़रिया ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर निगम में भी भाजपा की शहरी सरकार सत्तासीन होने से शहर का तेजी से विकास होगा और शासन की योजनाओं का लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। इसलिए हम सब की महती जिम्मेदारी हो जाती है कि हम भाजपा महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की जीत के लिए अपना वोट करें। बैठक का संचालन भाजपा नेता गणेश निर्मलकर ने किया। इस दौरान भाजपा नेता नितेश बाफना, गायत्री वर्मा के अलावा कुर्मी समाज और वार्ड के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.