होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में आम आदमी पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल...
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रात: 9 बजे सतरूपा शीतला मंदिर में माँ की पूजा अर्चना कर विजयश्री का आशीर्वाद मांगा। उसके बाद सांई मंदिर में पूजा अर्चना की और विजय श्री का आशीर्वाद मांगा, पश्चात कसारीडीह स्थीत राम मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान श्रीराम से दुर्ग के सभी चुनावो में आम आदमी पार्टी के होने वाले प्रत्याशीयों के विजयश्री हेतु भगवान राम की प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा।
दुर्ग के जिला अध्यक्ष संजय सिंह की सफलता की कामना हेतु कसारीडीह वार्ड 42 की पूर्व पार्षद श्रीमती मधु सिंह जो केंसर से पीड़ित है और उनका ईलाज जारी है।
उन्होने भी अस्वस्थ होने के बाद भी अपने पति संजय सिंह को विजयी बनाने की अपील करते हुए नजर आई। साथ में उनका पुत्र गौरव सिंह भी लोगों से हाथ जोड़कर, और पैर छुकर आशीर्वाद मांगते दिखे।
जनसंपर्क दौरे में पार्टी के दुर्ग संभाग प्रभारी घनश्याम चन्द्राकर एवं लोकसभा दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी बघेल ,गुन्डरदेही की पार्टी नेता श्रीमती ममता ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभी क्रांतिकारी साथियों को पूरे टाईम प्रोत्साहित करते रहे।
दौरे में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कसीरीडीह वार्ड 42 के आम आदमी पार्टी के वार्ड अध्यक्ष सुरेश साहू, वार्ड सचिव येनेन्द्र साहू , पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम सोनी, श्रीमती देविका सोनी, खिलेश्वरी निर्मलकर, प्रीति चौधरी, आरती, ताहिर खान, अजीजुल हसन, शाकिर हुसैन, सफी पिंजरा, देबु यादव, बाबा खान, जिला के प्रमुख रवि साहू, अशोक पटवा, आनन्द नरेरा, शंकर ठाकुर, नकुल महलवार, आर. के. कश्यप, श्रीमती संगीता कश्यप, कौशल सिंह राजपूत, संतोष कट हरे, प्रवीण खरिया, अवनीश सिंह,मोहम्द शाहिद खान नियाजी, राजेन्द्र मिश्रा,श्रीमती सुनिता यादव, संगीता यादव, वाहिद भाई, चैतु राम धृतलहरे, सुरज गुप्ता, मानिक चंद साहू एवं बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे। दौरे के दौरान संजय सिंह के प्रति लोगों को स्नेह देखते बनता था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.