ब्रेकिंग

वार्ड 52 बोरसी में 90 लाख से होंगे विकास कार्य विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

281181220241313471000348739.jpg

RO. NO 13129/104

 

Image after paragraph

दुर्ग। वार्ड 52 बोरसी में 90 लाख से होने वाले विकास कार्यों की नींव रखने विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। सुबह 10 बजे से बोरसी वार्ड के चार स्थान पर नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। क्षेत्र में 4 सड़क का सीमेंटीकरण होगा साथ ही नाली निर्माण होगा। गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्गवासियों के मांग के अनुरूप हम विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे है। 

Image after paragraph

 


         जनदार्शन दौरान वार्ड क्रमांक 52 बोरसी के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से मूलभूत विकास कार्य कराने के लिए आग्रह किये थे। नये बसाहट वाले कॉलोनीवासी सीसी रोड की मांग किये थे, जिसका आज भूमिपूजन होने से नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र यादव का आभार जताये। शासन से स्वीकृत 90 लाख की राशि से मुक्तिधाम रोड, सुन्दर नगर, आँगनबाड़ी के पास और आजाद चौक एवं बोरसी चौक में भूमिपूजन हुआ जिसमे 4 स्थानों पर सीसी रोड और वार्ड में नाली निर्माण कार्य होंगे। 
        विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से दुर्ग में विकास के कई आयाम स्थापित हो रहे है। शहर के चहूँमुखी विकास कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान वार्ड के नागरिकों को सरकार के एक साल की उपलब्धियों को बताते हुए विश्वास दिलाया की आने वाले सालों में बोरसी को विकसित वार्ड बनाएंगे।

 


      इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षद पोषण प्रेमलता साहू, पार्षद ज्ञानदास बंजारे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, पोषण साहू, अशोक राठी, लक्ष्मीकांत दुबे, गुलशन साहू, उमेश यादव, राहुल पंडित, युवा मोर्चा से जीतेन्द्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, अनिकेत यादव, शिवकुमारी द्वेदी, महेंद्र चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.