रायपुर । रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर के बीच ट्रेन चलने का आज ट्रायल होगा। यात्रियों लंबे इंतजार के बाद यह सुविधा मिलने जा रही है। रेल्वे के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को पहली ट्रेन चलेगी। ट्रेन में रेलवे के सभी विभागों के सुपरवाइजर की मौजूद रहेंगे। मंगलवार सुबह 10:00 बजे आठ कोच का ट्रेन अभनपुर तक चलेगी।
यह ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से 10:00 बजे ट्रायल पर रवाना होगी। रेलवे के अफसरों के अनुसार ट्रेन रायपुर से छूटकर मंदिर हसौद पहुंचकर वहां से सीबीडी होते हुए अभनपुर तक जाएगी। अभनपुर से थोड़ी देर बाद ट्रेन रायपुर वापस लौटेगी। ट्रायल के दौरान अफसरों की टीम ट्रैक की खामियों के आकलन करेगी। ट्रायल सफल होने पर जल्दी रायपुर नया रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलने की घोषणा की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना है। इसमें एक ट्रेन एक सुबह और एक शाम को चलेगी।
छह जगहों पर स्टेशन स्थापित किया गया है। इसमें रायपुर , मंदिर हसौद नवा रायपुर में उद्योग नगर सीबीडी स्टेशन, केंदी, अभनपुर स्टेशन शामिल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.