होम / दुर्ग-भिलाई / स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल फरीदनगर के प्राचार्य नौसाद ख़ान राज्यपाल के हाथों सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
भिलाई/दुर्ग। शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन के मार्गदर्शन में महामहिम राज्यपाल रमन डेका के मुख्य आतिथ्य में, छग.शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण कुमार साव , पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू की उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल फरीदनगर भिलाई के प्राचार्य नौसाद खान का सम्मान विशिष्ट शिक्षक के रुप में किया गया। प्राचार्य नौसाद खान का सम्मान बेहतरीन शाला संचालन, परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के आधार पर किया गया है। साथ ही साथ स्टाफ के सभी शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर शाला के पीटीआई बालकदास डहरे (जिला युवा अवार्ड एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त।), श्रीमती प्रगति शुक्ला, नीरजा सिंह परिहार, पुष्पांजली,मनमीत कौर भोई, रेणुका केसरवानी, भानुप्रतापसिंह, आशुतोष कुमार आनंद ,आशीष शर्मा, निम्मी रोशन,शीतल मैडम सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.