समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों में हर्ष, शहर में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों में हर्ष, शहर में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

-शिविर में 200 शिकायतों में 140 का निराकरण, शेष 60 आवेदनों को निराकरण करने संबंधित विभाग को सौंपा 
दुर्ग।  नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत आज शहर के वार्ड क्रमांक 8 तकिया पारा, वार्ड क्रमांक 7 शिक्षक नगर एवं वार्ड क्रमांक 9 गिरधारी नगर वार्ड के नागरिको के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंचे वार्ड वासियों से कुछ की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया,वहीं कुछ समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसके शीघ्र निराकरण के लिए आश्वस्त किया गया। ज्ञात हो कि जन समस्या निवारण पखवाड़े में वार्ड के लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, लोग अपनी समस्या लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं। जिसे निगम प्रशासन के द्वारा निराकरण किया जा रहा है साथ ही जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे वार्डवासियों की समस्याओं का निगम प्रशासन के द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जन समस्या निवारण पखवाड़ा में आज महापौर धीरज बाकलीवाल एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद विजेद्र भारद्वाज, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उपअभियंता विनोद मांझी, बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव समेत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। जन समस्या निवारण पखवाड़ा में जनता की समस्याओं का निराकरण त्वरित होने पर सरकार के प्रति लोगों में सद्भाव बढ़ेगा। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से सीधे जुड़कर उनकी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया जा रहा है, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में चल रहे जनसमस्या निवारण शिविर में लगभग 200 लोगों ने अलग-अलग मांग व शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे।शिविर में  140 का निराकरण कर शेष 60 आवेदनों को निराकरण करने संबंधित विभाग को सौंपा गया। 
निगम के सभी 60 वार्डों में लगाये जा रहे शिविर जिसमें जनता के बीच अच्छा प्रतिसाद मिला। 

-शेष 30 वार्डों में भी शिविर का आयोजन:आयुक्त
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों की कई समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। साथ ही कई समस्याओं को सूचीबद्ध करने का कार्य कर उन समस्याओं का भी जल्द निराकरण किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार 60 वार्डों में वार्डवार शिविर लगाया जा रहा है। जिसमे 30 वार्डो में शिविर हो चुका है। जिसका जनता के बीच अच्छा प्रतिसाद मिला।शेष 30 वार्डो में वार्डवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-ये समस्याएं आ रहीं सामने..
जन समस्या निवारण पखवाड़े में लोग नल कनेक्शन, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्ट्रीट लाइट संबंधी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,भवन अनुज्ञा, जलापूर्ति में लीकेज, साफ-सफाई, टूटी फूटी नालियों का निर्माण, सड़क जैसी जनता की समस्याएं सामने आ रही हैं। जिनका निराकरण यथाशीघ्र किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।