गौसेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रही है पौने दो साल की नन्ही बच्ची कु. कशिश जंघेल

गौसेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रही है पौने दो साल की नन्ही बच्ची कु. कशिश जंघेल
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दुर्ग। धार्मिक मान्यताओं  के अनुसार गौमाता में 33 कोटि देवताओं का निवास होता है, जो भी गौमाता की सेवा करते हैं उनके सब संकट दूर हो जाते हैं और सुख, शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है।

रायपुर नाका दुर्ग निवासी पूर्व पार्षद देवकुमार जंघेल की पोती कु. कशिश जंघेल जिसकी उम्र सिर्फ पौने दो साल है वह सुबह सवेरे से गौमाता की सेवा में जुट जाती है। गौमाता और उसकी बछिया के पास जाकर उनके गले लगना उनका चुंबन लेना और उनके साथ खेलना उसकी दिनचर्या बन गई है। उन्हें अपने हाथों से रोटी खिलाना भी कभी नहीं भूलती। इस नन्ही बच्ची का गौमाता से प्रेम वाकई बेमिसाल है।