राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आगाज  1 अगस्त से भिलाई में..

राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आगाज  1 अगस्त से भिलाई में..
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

- सभी केटेगरी में दो बॉयज एवम दो गर्ल्स का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होगा

भिलाई । छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ,जिला शतरंज संघ दुर्ग एवम अग्रसेन जन कल्याण समिति तथा अग्रसेन महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 4 अगस्त तक राज्य स्तरीय अंडर 7,9,11एवम अंडर 13 शतरंज चैंपियनशिप का आगाज भिलाई सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में होगा।
प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्ग दर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग एवम भिलाई के अग्रसेन समाज द्वारा आयोजन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप के अंडर 7 एवम अंडर 11 का मैच 1 व 2 अगस्त को होगा। जिसका समापन एवम पुरस्कार वितरण  समारोह 2 अगस्त को शाम 6 बजे होगा। 3 एवम 4 अगस्त को अंडर 9 एवम अंडर 13 का मैच होगा जिसका समापन एवम पुरस्कार वितरण समारोह 4 अगस्त को शाम 6 बजे होगा।  हर केटेगरी से 4=4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा के लिए किया जायेगा जिसमे 2 बॉयज एवम 2 गर्ल्स शामिल होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय नियम के आधार पर स्विस लीग पद्धति से  मैच खेली जाएगी।

राज्य भर के 300  खिलाड़ी शह और मात में दिखाएंगे अपना दमखम..

विभिन्न आयु वर्गों के  राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में राज्य भर के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमे रायपुर,दुर्ग भिलाई,राजनांदगांव,
बिलासपुर,शक्ति चांपा, महासमुंद,मुंगेली,बेमेतरा,कांकेर,जगदलपुर,अंबिकापुर,बलरामपुर,कोरिया,रायगढ़,कोरबा, मानपुर मोहला सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी शह और मात के दिमागी खेल में जोर आजमाइश करेंगे। इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन स्पर्धा के चीफ आर्बिटर होंगे।