परशुराम भगवान की महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया..

परशुराम भगवान की महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया..
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दुर्ग।  ब्रह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का का अयोजन सत्तीचौरा दूर्गा मंदिर में किया गया।
   सभी ब्राह्मणों की एकता को ध्यान मे रखते हुए, दुर्ग शहर के प्रतिष्ठत युवा ब्राह्मण साथियों ने मिलकर एक विचार एवं निर्णय लिया कि हर महीने शहर के अलग अलग विभिन्न मंदिरों में किसी विशेष दिन मे अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी की आरती का अयोजन किया जाये। जिससे सभी ब्राह्मण एक स्थान पर एक समय मे मिल सके, और एक साथ एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की आरती करें।
    इस विचार को ध्यान में रखते हुए हर माह की एकादशी के शुभ उपलक्ष्य पर भगवान परशुराम जी की आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन रखा जा रहा है। पिछले कुछ माह से शहर की विभिन्न मंदिरों में आरती का अयोजन किया गया है। जिसकी सफलता लगातार बढ़ते क्रम में समाज के लोगों की उपस्थिति से देखने को मिल रही है।
    इस एकादशी 16 अगस्त, शुक्रवार को श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में भगवान श्री परशुराम जी की आरती का आयोजन रखा गया है, जिसमें सैकड़ों ब्राह्मण जन उपस्थित हुए।
    अभिषेक अवस्थी ने बताया कि दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील पांडेय द्वारा सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की गयी, ततपश्चात अपने आराध्य देव की आरती सभी ब्राह्मण समाज के महिला पुरूष एवं युवाओं ने की।
   ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठ जनोँ ने इस सरहानीय पहल की प्रशंशा की और आराध्य देव की आरती लगातर करने की बात कही। भगवान परशुराम जी की 51 पूजा थाल से महाआरती की गयी एवं आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
   इस आयोजन में योगेन्द्र शर्मा बंटी, गोपाल शर्मा, अभिषेक अवस्थी, आर एन शुक्ला, अनिल शुक्ला, अंबीका तिवारी , सी एस पांडेय, निर्मल शर्मा ,राजेन्द्र शर्मा ,राहुल शर्मा, विकाश पुरोहित, नरेंद्र शर्मा, घनश्याम पंड्या, रमेश शर्मा, बसंत शर्मा ,राकेश शर्मा, दिनेश पुरोहित, ईशान शर्मा, सुजल शर्मा, सरिता शर्मा, चंदा शर्मा, चंचल शर्मा, प्रभा शर्मा नीलू पंडा, किरण शर्मा, प्रतिभा पुरोहित, चंचल ललित शर्मा, सुमन शर्मा प्रज्ञा शर्मा, वाशु शर्मा कैलाश पंडा, राजू पुरोहित मनीष सेन, सोनल सेन मोहित पुरोहित, आशीष शर्मा एवं ब्राह्मण समाज महिला पुरुष एवं युवा उपस्थित हुए।