राजनांदगांव के सभी 122 उपार्जन केन्द्रों में लग रहे विशेष स्वास्थ्य शिविर
रायपुर। राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही किसानों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के तहत किसानों को धान उपार्जन केन्द्रों में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में क्रमवार विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
-4 समिति के 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण
इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जिले के चार उपार्जन केन्द्रों-कन्हारपुरी, कोहका, रतनभाठ और कोलिहापुरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 83 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन शिविरों में रक्तचाप, ब्लड शुगर एवं यूरिन की जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। किसानों के साथ-साथ उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत हमालों और समिति के कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
-धान उपार्जन केन्द्रों में ही किसानों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा
आज के शिविरों में कोलिहापुरी के 30 किसानों का, कोहका के 24 किसानों का, रतनभाठ के 15 किसानों को और कन्हारपुरी धान उपार्जन केन्द्र के 14 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसानों को खेती-किसानी की व्यस्तता के चलते नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में एक ही स्थान पर धान विक्रय और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से किसानों के समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान भी संभव हो पा रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से धान विक्रय के लिए केन्द्रों में आने के दौरान इन शिविरों का लाभ उठाने और नियमित जांच कराने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.