रायपुर

किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास

146271120261112081002245688.jpg

-कंतेली धान खरीदी केंद्र में किसान लोकराम वर्मा ने बेचा 281 कट्टा धान, शासन की व्यवस्थाओं से हुए संतुष्ट
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद्रों में देखने को मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की गई बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बेमेतरा जिले में संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बहु नवागांव के किसान श्री लोकराम वर्मा ने धान खरीदी केंद्र कंतेली में 281 कट्टा धान का सहजतापूर्वक विक्रय किया। खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुगम खरीदी व्यवस्था से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
किसान लोकराम वर्मा ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। टोकन प्राप्त करने से लेकर धान विक्रय तक उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया के सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक होने से किसानों को राहत मिल रही है। खरीदी केंद्र में किसानों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।
श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय सराहनीय हैं। प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इसके साथ ही कम मात्रा में धान विक्रय करने वाले पात्र किसानों के लिए 13,289 रुपये की आदान सहायता राशि की व्यवस्था से भी किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।
किसान लोकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से खेती-किसानी के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ रहा है। उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी की प्रक्रिया सुविधाजनक होने से किसानों में संतोष का भाव है। उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों एवं बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
धान खरीदी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाओं और किसानों के प्रति संवेदनशील कार्यप्रणाली से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम एवं सुविधाजनक बन रही है। राज्य सरकार की किसान हितकारी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ ही किसानों की आर्थिक समृद्धि और खुशहाली की राह प्रशस्त कर रही हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.