दुर्ग

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल, दुर्ग आधुनिक न्यू सर्किट हाउस

33820112026123355whatsappimage2026-11-20at6.01.09pm.jpeg

-करीब एक एकड़ जमीन पर होगा बहुमंजिला भवन का निर्माण, 200 लोगों की क्षमता वाला मीटिंग हॉल सहित आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

Image after paragraph


दुर्ग। सुशासन की सरकार में दुर्ग शहर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्ग में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान रेस्ट हाउस परिसर में बनने वाले इस नए भवन से दुर्ग जिले को एक बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलेगी।
दुर्ग जिला मुख्यालय होने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण शहर है। यहां लगातार शासकीय बैठकों, प्रशासनिक कार्यक्रमों, विभिन्न विभागों के सम्मेलन और महत्वपूर्ण अतिथियों का आगमन होता रहता है। शहर और जिले के बढ़ते विस्तार तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए लंबे समय से एक बड़े और सुविधायुक्त सर्किट हाउस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्तमान सर्किट हाउस में सीमित सुविधाओं के कारण बड़े स्तर की बैठकों और सम्मेलनों के आयोजन में भी परेशानी होती थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवीन सर्किट हाउस निर्माण की पहल किये।
-आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा नया भवन 
नवीन सर्किट हाउस का निर्माण वर्तमान रेस्ट हाउस परिसर में मौजूदा भवन के पीछे लगभग एक एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है। यह एक बहुमंजिला भवन होगा, जिसमें भूतल के अतिरिक्त तीन से चार तल बनाए जाने की योजना है। भवन में अतिथियों के ठहरने, बैठक, सम्मेलन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके निर्माण से शासकीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बाहर से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
-200 लोगों की क्षमता वाला मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस और बोर्ड रूम भी
प्रस्तावित न्यू सर्किट हाउस में 38 एग्जीक्यूटिव रूम और 6 स्वीट रूम बनाए जाने का प्रावधान है। इसके साथ ही लगभग 200 व्यक्तियों की क्षमता वाला मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और बोर्ड रूम भी प्रस्तावित हैं। भवन में हाउसकीपिंग रूम, डायनिंग हॉल, आधुनिक किचन, जिम और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी शामिल की जाएंगी। पार्किंग की समुचित व्यवस्था के साथ भवन का डिजाइन तैयार किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
-डिजाइन और निर्माण की तैयारी के लिए हुआ प्रेजेंटेशन 
नवीन सर्किट हाउस के निर्माण के लिए योजना, डिजाइन और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया के तहत REP के माध्यम से चयनित कंसल्टेंसी एजेंसी के प्रतिनिधि ने मंत्री गजेन्द्र यादव और पीडब्लूडी के अधिकारीयों की उपस्थिति में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। इसमें भवन की प्रस्तावित संरचना, कमरों की व्यवस्था, पार्किंग, बैठक एवं कॉन्फ्रेंस हॉल सहित विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रस्तुत डिजाइन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी दिए गए, ताकि दुर्ग की जरूरतों के अनुरूप एक बेहतर और आधुनिक भवन तैयार किया जा सके।
-अधिकारियों की उपस्थिति में हुई विस्तृत चर्चा
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, लोक निर्माण विभाग दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग दुर्ग संभाग के कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी) के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंतागण उपस्थित रहे। सभी ने प्रस्तावित भवन की योजना और सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
नवीन सर्किट हाउस का निर्माण पूरा होने के बाद दुर्ग जिले में बड़े शासकीय कार्यक्रमों, महत्वपूर्ण बैठकों और सम्मेलनों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। यह भवन जिले की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही दुर्ग शहर की आधुनिक पहचान को भी नई मजबूती देगा। मंत्री गजेन्द्र यादव की इस पहल से दुर्ग को प्रशासनिक सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.