दुर्ग

धान से लेकर दलहन, तिलहन और मिलेट्स उत्पादक किसानों को मिल रहा लाभ : संदीप शर्मा

51320112026113725whatsappimage2026-11-20at4.59.12pm.jpeg

-कृषक उन्नति योजना, गन्ना प्रोत्साहन और फसल विविधीकरण से किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मिल रही मजबूती
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अन्नदाताओं के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता, गन्ना किसानों को न्यूनतम 425 रुपये प्रति क्विंटल तथा दलहन, तिलहन और मिलेट्स उत्पादक किसानों को भी समर्थन मूल्य एवं प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जा रहा है। यह बात छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित है। अब किसानों को प्रति एकड़ समान रूप से 13,839 रुपये आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया है। वहीं धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की गई है। इस योजना में अब तक 52 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास उत्पादकों के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता का प्रावधान है।
संदीप शर्मा ने बताया कि खरीफ 2023 से खरीफ 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत 35,904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। गन्ना किसानों को भी राज्य में 425 रुपये प्रति क्विंटल की न्यूनतम दर से भुगतान किया जा रहा है। कवर्धा में 488.67 रुपये, पंडरिया में 455.10 रुपये और बालोद में 432.62 रुपये प्रति क्विंटल तक भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दलहन एवं तिलहन उत्पादकों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में 29 जिलों के 273 केंद्रों के माध्यम से 3.72 लाख क्विंटल से अधिक उपज की खरीदी कर किसानों को 219.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
उन्होंने कहा कि मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 15 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी की जाएगी। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलने के साथ फसल विविधीकरण और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
प्रेसवार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत एवं जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.