-जैन समाज के सभी घटक दलों की सहभागिता से जय आनंद मधुकर रतन भवन में धार्मिक आयोजन संपन्न
दुर्ग। जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब, दुर्ग में मां पद्मावती जप अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान राष्ट्र संत, नेपाल केसरी एवं मानव मिलन संस्थापक पूज्य डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ। आयोजन में जैन समाज के विभिन्न घटक दलों के श्रावक-श्राविकाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म आराधना में सहभागिता निभाई।
मां पद्मावती के जप एवं आराधना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना करते हुए आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समाज के सभी घटकों की सामूहिक सहभागिता धार्मिक एकता, सौहार्द एवं संघ भावना का सुंदर परिचायक रही।
इस पावन आयोजन के साथ आयंबिल तप की आराधना का भी विशेष आयोजन जय आनंद मधुकर रतन भवन की भोजनशाला में किया गया। अनेक श्रद्धालुओं ने आयंबिल तप के माध्यम से संयम, त्याग एवं आत्मशुद्धि की साधना की। जैन धर्म में तप को आत्मकल्याण, कर्म निर्जरा एवं आत्मा की निर्मलता का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है। तप आराधना में सहभागिता ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक दृष्टि से और अधिक विशेष बना दिया।
अनुष्ठान के दौरान एक ग्राम सोने के सिक्के एवं 11 चांदी के सिक्कों का लकी ड्रॉ भी निकाला गया। एक ग्राम सोने के सिक्के का लकी ड्रॉ सौरभ बाफना के नाम निकला। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह एवं आनंद का वातावरण रहा।
अब चातुर्मास के समापन की बेला निकट आ रही है। चातुर्मास के केवल चार दिन शेष हैं तथा आगामी 25 नवंबर को प्रातः विहार होगा। चातुर्मास के अंतिम दिनों में गुरु सानिध्य, धर्म आराधना एवं साधना का लाभ लेने अपील की गई हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.