होम / दुर्ग-भिलाई / सेवा, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है सिख समाज – अरुण वोरा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर दुर्ग में आयोजित भव्य जुलूस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिख समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाले गए जुलूस में सिख समाज के लोगों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग लिया। जुलूस में गुरु साहिबानों के जयकारों और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि सिख समाज का इतिहास त्याग, तपस्या, बलिदान, सेवा और मानवता की मिसाल रहा है। सिख गुरुओं ने समाज को सत्य, समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया है। गुरु साहिबानों की शिक्षाएं केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि सिख समाज ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गुरुद्वारों में चलने वाली लंगर और सेवा की परंपरा हमें सिखाती है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और समाज में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.