दुर्ग-भिलाई

भगवान बिरसा मुंडा एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं, जो साहस और स्वाभिमान के प्रतीक हैं : सुरेंद्र कौशिक

776151120261243371002187591.jpg

-भाजपा जिला कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Image after paragraph

 

दुर्ग। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग और विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव, जल-जंगल-जमीन के रक्षक और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंकने वाले महान जननायक थे। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में एक साधारण आदिवासी परिवार में हुआ था। अपने असाधारण साहस, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
श्री कौशिक ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के दौर में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। उन्हें उनकी परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों से वंचित किया जा रहा था। अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार से आदिवासी समाज त्रस्त था। ऐसे कठिन समय में भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को जागरूक और संगठित कर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के साथ ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता का भी अलख जगाया। उन्होंने समाज को अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों और नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए था। इसी संघर्ष से 'उलगुलान' अर्थात महान क्रांति का जन्म हुआ। उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट कर अंग्रेजी शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनका साहस और बलिदान आज भी हमें अन्याय के सामने कभी न झुकने की प्रेरणा देता है।
श्री कौशिक ने कहा कि अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 9 जून 1900 को रांची जेल में मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। लेकिन शरीर नश्वर है, विचार नहीं। भगवान बिरसा मुंडा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, साहस और बलिदान करोड़ों देशवासियों के हृदय में जीवित हैं। भारत सरकार द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय उनके ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। वे साहस के प्रतीक, स्वाभिमान की पहचान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा हैं। उनके जीवन से हमें अपने अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की सीख मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी, मंत्री गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, मदन वढई, संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत, बंटी चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ, तेखन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, देवनारायण चंद्राकर, संस्कृति वर्मा, डॉ. भारती साहू, दिनेश नालोदे, नवीन साहू, विजय ताम्रकार एवं दिनेश्वरी तुरकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.