अपराध

अशिक्षा का फायदा उठाकर बैंक खाते से 2.30 लाख रुपये उड़ाए, सहकर्मी होरी लाल यादव गिरफ्तार

869151120260932441002186840.jpg

-कई महीनों तक अलग-अलग किस्तों में करता रहा निकासी, विश्वास में लेकर बैंकिंग लेनदेन की जानकारी का उठाया फायदा
भिलाई।
बैंकिंग लेनदेन में मदद करने के बहाने एक व्यक्ति ने अपने ही सहकर्मी के बैंक खाते से करीब 2 लाख 30 हजार रुपये निकालकर गबन कर लिया। पीड़ित के पढ़ा-लिखा नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने कई महीनों तक अलग-अलग किस्तों में रकम निकाली। मामले में थाना वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी होरी लाल यादव (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव नगर, सुपेला निवासी दिनेश यादव कैनरा बैंक, सुपेला में अपना बैंक खाता संचालित करता है। वह पढ़ा-लिखा नहीं है, जिसके चलते बैंक में रुपये जमा करने और निकालने के लिए अपने साथ काम करने वाले होरी लाल यादव की सहायता लेता था। इसी वजह से आरोपी को उसके बैंक खाते और लेनदेन की पूरी जानकारी थी।
आरोप है कि इसी विश्वास का दुरुपयोग करते हुए होरी लाल यादव ने 24 अगस्त 2025 से 7 मार्च 2026 के बीच दिनेश यादव की जानकारी और सहमति के बिना अलग-अलग किस्तों में उसके खाते से करीब 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए और राशि स्वयं खर्च कर दी।
खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने पर दिनेश यादव ने थाना वैशाली नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 430/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए तथा बैंक खाते से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की। इसके बाद संदेह के आधार पर होरी लाल यादव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी द्वारा अलग-अलग किस्तों में करीब 2.30 लाख रुपये निकालकर खर्च करना सामने आया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
-दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक खाते, एटीएम, पासबुक, चेकबुक एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक में लेनदेन करते समय स्वयं सतर्क रहें और खाते से किसी भी प्रकार की अनधिकृत निकासी या संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित बैंक एवं पुलिस को सूचित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.