होम / दुर्ग-भिलाई / मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती, बच्चों को फल-बिस्किट-मिठाई बांटकर मनाया बाल दिवस
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित नेहरू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के व्यक्तित्व, उनके विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी का सपना था - शिक्षित, वैज्ञानिक सोच वाला और मजबूत भारत, जिसे हम सबको मिलकर साकार करना है।
इसके पश्चात मोचीपारा स्थित आंगनवाड़ी (बाल मंदिर) में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ बच्चों को फल, बिस्किट एवं मिठाई वितरित की गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर पूरा वातावरण खुशियों से भर गया। कांग्रेसजनों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें नेहरू जी के जीवन के बारे में बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चों को बहुत प्रेम करते थे, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों का भविष्य ही देश का भविष्य है। हमारा कर्तव्य है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और अच्छा संस्कार मिले।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रायसिंह धिकोला,अजय मिश्रा,राहुल शर्मा,सुमित घोष,पूर्व एल्डरमैन देव सिन्हा,कल्याण सिंह ठाकुर,अली असगर,रवि कोसरिया,पाशी अली, हिमांशु शर्मा उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.