होम / दुर्ग-भिलाई / अपने 66वें जन्मदिन पर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन
दुर्ग-भिलाई
-तिरगा और निकुम धान उपार्जन केंद्रों में किसान एवं सहकारिता परिवार के साथ करेंगे पूजा-अर्चना, सांसद विजय बघेल भी रहेंगे मौजूद
दुर्ग। प्रदेश में किसानों के महापर्व धान खरीदी तिहार का शुभारंभ 15 नवंबर 2026 से होने जा रहा है। इस अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन अपने 66वें जन्मदिन को किसानों एवं सहकारिता परिवार के बीच मनाते हुए धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बेलचंदन सुबह 8 बजे धान उपार्जन केंद्र तिरगा तथा सुबह 9 बजे धान उपार्जन केंद्र निकुम पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं सहकारिता परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के इस महाअभियान को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है।
इसके पश्चात बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के साथ धान उपार्जन केंद्र उरला, झीट एवं सांकरा में भी धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे बैंक शाखा भवन अमलेश्वर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
अपने जन्मदिन पर किसानों के बीच पहुंचकर धान खरीदी की शुरुआत करना बेलचंदन के लिए विशेष अवसर होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.