ब्रेकिंग

कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता के निधन पर राहुल गांधी ने व्यक्त की शोक संवेदना

260131120261643281002179822.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का 7 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय सीताराम बाकलीवाल एक प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी थे। वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। उनके निधन से परिवारजनों के साथ-साथ उनके परिचितों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी गहरा दुःख है।
श्री सीताराम बाकलीवाल के निधन की सूचना मिलने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से धीरज बाकलीवाल से चर्चा कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राहुल गांधी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,पूर्व सांसद सरोज पांडेय, झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद विजय बघेल,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव , पूर्व विधायक अरुण वोरा, विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार , राजेंद्र साहू  सहित दुर्ग जिले के कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं , पत्रकारो एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी सीताराम बाकलीवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुर्ग शहर कांग्रेस परिवार एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने स्वर्गीय सीताराम बाकलीवाल के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
-श्रद्धांजलि कार्यक्रम 19 नवंबर को
स्वर्गीय श्री सीताराम बाकलीवाल की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को ऋषभ देव परिसर, चंडी मंदिर के पास दुर्ग में रखा गया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित सभी शुभचिंतकों से उपस्थित होकर स्वर्गीय सीताराम बाकलीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है।

Image after paragraph

 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.