दुर्ग-भिलाई

बिरसा मुंडा जयंती और बाल दिवस पर भारत स्काउट-गाइड ने किया रक्तदान, दिया जीवन बचाने का संदेश

555141120260740541002181556.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय दुर्ग परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय बोहरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को जिला प्रशासन एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. मिंज तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. चुरेंद्र के सहयोग से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान एक विशेष बात यह देखने को मिली कि कक्षा दसवीं में अध्ययनरत बालिकाओं ने रक्तदान की पूरी प्रक्रिया को बेहद उत्सुकता से देखा और इसके महत्व को समझा। उन्होंने संकल्प लिया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद वे भी नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करेंगी। इस पहल ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत धीर, समाजसेवी संजय बोहरा, बालक दास, ललित बिजोरा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
आयोजकों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाल प्रेम से प्रेरणा लेते हुए इस आयोजन को सेवा और संवेदनशीलता के साथ यादगार बनाया गया। दुर्ग जिले में इन महापुरुषों की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर स्काउट-गाइड के बच्चों की सहभागिता से आयोजित यह रक्तदान कार्यक्रम विशेष पहल के रूप में सामने आया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला संघ की ओर से जिला प्रशासन, अस्पताल प्रशासन, ब्लड बैंक प्रभारी, बालक दास, ललित बिजोरा एवं नेहा उपाध्याय के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और निरंतर प्रोत्साहन से ही यह सेवा कार्य सफल हो सका।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.