ब्रेकिंग

चक्रवात ‘अर्नब’ की मार से दुर्ग जिले के किसानों की टूटी कमर; भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने 72 घंटे के भीतर अनिवार्य बीमा सर्वे की मांग

181291020260638181002006926.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने चक्रवात ‘अर्नब’ से उत्पन्न प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों और बारिश  के बीच दुर्ग जिले के किसानों की फसलों को संभावित नुकसान को लेकर कलेक्टर अभिजित सिंह से तत्काल राहत एवं क्षति आकलन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका सीधे उनकी फसल पर निर्भर करती है।ऐसे में मौसम की मार से यदि खड़ी फसल,कटाई के लिए तैयार धान अथवा खेतों में रखी कटी फसल को नुकसान पहुंचा है,तो प्रभावित किसानों को सरकारी सहायता और बीमा भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना चाहिए। डॉ. प्रतीक उमरे ने मांग किया कि प्रभावित खेतों का 72 घंटे के भीतर अनिवार्य प्रारंभिक बीमा सर्वे सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र प्रभावित किसानों को त्वरित मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन विशेष राहत पैकेज पर निर्णय ले।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को केवल आश्वासन नहीं,बल्कि समयबद्ध सर्वेक्षण, पारदर्शी क्षति आकलन और वास्तविक राहत की आवश्यकता होती है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि तेज हवाओं और असामान्य बारिश जैसी परिस्थितियों में धान सहित अन्य फसलों को कई प्रकार से नुकसान हो सकता है। खड़ी फसल गिरने,खेतों में पानी भरने, कटाई के लिए तैयार फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने तथा कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी उपज भीगने से किसानों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि दुर्ग जिले के सभी प्रभावित गांवों में राजस्व, कृषि एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें भेजी जाएं।सर्वेक्षण में खेतवार स्थिति,प्रभावित रकबा,फसल का प्रकार, नुकसान की अनुमानित मात्रा और किसान के बीमा संबंधी विवरण दर्ज किए जाएं।सर्वे रिपोर्ट तैयार करते समय वास्तविक परिस्थितियों और किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन केवल कागजी रिकॉर्ड या दूर से किए गए निरीक्षण के आधार पर नहीं होना चाहिए। जिन खेतों में फसल गिर गई है, पानी भर गया है अथवा उपज की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, वहां मौके पर पहुंचकर स्थिति का दस्तावेजीकरण किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.