होम / दुर्ग-भिलाई / 30 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी भाजपा की पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा होंगे शामिल
दुर्ग-भिलाई
-‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत होगा आयोजन, एसआईआर को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने की तैयारी
-विजय बघेल बोले—मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की विश्वसनीयता के लिए जरूरी, सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान
.jpeg)
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत 30 अक्टूबर को दुर्ग शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई और संचालन के लिए टोली का गठन किया गया।
बैठक में लोकसभा सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया: विजय बघेल
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय होना आवश्यक है। एसआईआर इसी दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसे लेकर समाज में किसी प्रकार की भ्रांति नहीं रहनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे आम नागरिकों तक सही जानकारी पहुंचाएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर एसआईआर की आवश्यकता और उसके महत्व से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने 30 अक्टूबर को होने वाली पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
-पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ें, अपात्र प्रविष्टियां नियमानुसार हटें: सुरेंद्र कौशिक
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और पारदर्शी होना जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए तथा अपात्र प्रविष्टियों को निर्धारित नियमों के अनुसार हटाया जाना चाहिए। मतदाता सूची की शुद्धता केवल निर्वाचन प्रक्रिया तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की विश्वसनीयता और मजबूती से जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर कहीं कोई भ्रम या गलतफहमी हो तो कार्यकर्ता तथ्यों और सही जानकारी के माध्यम से उसे दूर करें। उन्होंने पदयात्रा की तैयारियों में आपसी समन्वय बनाए रखने, निर्धारित जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करने और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
-पदयात्रा की सफलता के लिए संगठनात्मक समन्वय पर जोर
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों में जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास आवश्यक है। एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सही जानकारी आमजन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक को खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, महापौर अलका बाघमार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पदयात्रा की तैयारियों, जनसंपर्क और अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम टोली सदस्य संतोष सोनी ने बैठक का संचालन किया, जबकि जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने आभार व्यक्त किया।
-बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज सोनी, अशोक राठी, राजीव पांडेय, जिला मंत्री गिरीश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ, प्रवक्ता अरुण सिंह एवं रजा खोखर, ‘मन की बात’ सह प्रभारी लोकमणि चंद्राकर, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढ़ई, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू तथा वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, मछुआरा प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिव निषाद, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिनेश मिश्रा, आरटीआई प्रकोष्ठ के विजय ताम्रकार सहित मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल, अनुपम साहू, बीरबल पटेल, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, अमित पटेल, नवीन साहू, वीरेंद्र तन्ना, महेश देवांगन, मनु साहू, मौसमी ताम्रकार, अनिल यादव, राजेश साहू, पुरान देशमुख, चंदू देवांगन, पुणेदरू सिन्हा, दीपक चतुर्वेदी, बनऊ वर्मा, छगन साहू, नीलांबर साहू और पुनाराम बलिहारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पदयात्रा को प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने, जनसंपर्क बढ़ाने और सभी कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों का समन्वित तरीके से निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.