ब्रेकिंग

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत 31 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा

54126102026132150whatsappimage2026-10-26at6.50.13pm.jpeg

-जिला भाजपा कार्यालय में हुई तैयारी बैठक, रूट मैप एवं दायित्वों के निर्धारण पर हुई चर्चा
दुर्ग।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 31 अक्टूबर को पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की प्रमुख उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पदयात्रा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदयात्रा के रूट मैप, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम के बेहतर समन्वय और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की ओर से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच संवाद स्थापित करना तथा इससे संबंधित विषयों पर जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से आम नागरिकों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने और आपसी समन्वय के साथ पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में पदयात्रा की तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की कार्ययोजना पर सहमति बनाई गई। आयोजित बैठक में महापौर एवं कार्यक्रम के जिला संयोजिका अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोड़ा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रितपाल बेलचंदन उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की टोली सदस्य सरिता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंत्री गिरेश साहू, तेखन सिन्हा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.