होम / दुर्ग-भिलाई / किरण सिंह देव के नेतृत्व में पार्टी नए सोपानों को तय कर इतिहास रचेगी- सुरेन्द्र कौशिक
दुर्ग-भिलाई
-भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दी बधाई
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अंतर्गत प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय कुशा भाऊ ठाकरे परिसर में हुई। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व और निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े द्वारा किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने के पश्चात सुरेंद्र कौशिक ने दुर्ग जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी, इस दौरान प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सिद्धांतों और विचारधारा के आधार पर कार्य करती है ना कि परिवारवाद और तुष्टिकरण के आधार पर। पार्टी का बूथ स्तर का भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है, ऐसा उदाहरण सबने बार बार देखा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया और संगठन पर्व के दौरान भी पार्टी ने इतिहास रचा, श्री सिंहदेव के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही उन्हें पुनः अवसर प्रदान किया गया है, अब उनके कुशल नेतृत्व में हम सभी मिलकर पार्टी के कार्यों को और भी अधिक गति प्रदान करते हुए शिखर की ओर लेकर जाएंगे। आगामी दिनों होने वाले नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से किरण सिंह देव को बधाइयां और शुभकामनाएं दी जाती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.