महासमुंद। राजनांदगांव में आयोजित राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत रायपुर संभाग की बालक अंडर-17 क्रिकेट टीम में श्री शिवाय क्रिकेट अकादमी, महासमुंद के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक राजनांदगांव में आयोजित की जा रही है।
चयनित खिलाड़ियों में विधान तिवारी, संकल्प रात्रे, हेमराज साहू एवं गुणज बिंझेकर शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों के चयन से अकादमी परिवार एवं जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक तृपेश कुमार साहू (NIS क्रिकेट कोच) ने बताया कि खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर रायपुर संभाग एवं महासमुंद जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, गणेश कोसरे एवं शैलेश शुक्ला एवं क्रिकेट कोच तृपेश साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.