होम / दुर्ग-भिलाई / विज्ञान विकास केंद्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 467 छात्राओं को मिला चिकित्सा लाभ
दुर्ग-भिलाई
-श्री सत्य साईं सेवा समिति की पहल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, छात्राओं को दिया स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन
दुर्ग। नगर की आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा सेवा एवं रचनात्मक गतिविधियों के अंतर्गत सिविल लाइंस स्थित आदिम जाति विभाग के विज्ञान विकास केंद्र के अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों से आकर छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाली छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर एवं स्थापना नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे, डॉ. विनीता ध्रुवे, डॉ. हिमांशु बंजारी (यूबीएमओ) एवं डॉ. आयुषी सलूजा उपस्थित रहे।
-विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक दीक्षित ने 125 छात्राओं का परीक्षण किया। दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक खरे ने 60 छात्राओं की दंत जांच की। पूर्व नेत्र सहायक अधिकारी एवं उनकी टीम ने 92 छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया। होम्योपैथी के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए डॉ. मीना शर्मा ने 50 छात्राओं को परामर्श दिया।
इसी तरह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता ध्रुवे एवं डॉ. किरण साहू ने 120 छात्राओं का परीक्षण किया, जबकि मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नित्या ने 20 छात्राओं को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। इस प्रकार विभिन्न विशेषज्ञों की सेवाओं से कुल 467 छात्राओं को लाभ मिला।
-स्वास्थ्य विभाग की टीम का रहा सहयोग
शिविर में जिला चिकित्सालय के फार्मेसी विभाग से रानू राजपूत ने दवा वितरण व्यवस्था में योगदान दिया। मलेरिया विभाग की टीम के साथ हेमचंद यादव, नरेंद्र शर्मा एवं सुनील कुमार (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट) ने भी सहयोग किया। डॉ. बंजारी के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने भी शिविर के सफल संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जिला करणी सेना अध्यक्ष नीलू सिंह की उपस्थिति रही। आदिम जाति विभाग की अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विज्ञान विकास केंद्र के सक्रिय कर्मचारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
-साईं भक्तों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
श्री सत्य साईं सेवा समिति के साईं भक्तों की गरिमामय उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवा कार्य में बी.पी. पांडे, आर.के. तिवारी, हरीश चंद ठाकुर, जिला मेडिकल प्रभारी दिलीप ठाकुर, निवास राव, मीना पांडे, चंद्रकला जोशी, गायत्री ठाकुर, अन्नपूर्णा, सुहासिनी राव, के.आर. मुदलियार, सौरव पांडेय, विश्व कुमार तिवारी, गौरव ठाकुर, सीताराम ठाकुर, रंगदमन राजपूत, सुंदर बंसल, संजय खानखोजे, नवीन त्रिपाठी कुंभकार, संतोष ताम्रकार एवं कृष्णा राव सहित अन्य साईं भक्तों ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, विशेषज्ञों से परामर्श तथा आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई। श्री सत्य साईं सेवा समिति की इस पहल को जरूरतमंद विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और उनमें स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.