होम / दुर्ग-भिलाई / सेवा सहकारी समिति पुरदा की वार्षिक आमसभा संपन्न,कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और गोदाम निर्माण प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी
दुर्ग-भिलाई
पुरदा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित पुरदा पंजीयन क्रमांक 3422 की वार्षिक आमसभा का आयोजन 28 सितंबर 2026 को किया गया। आमसभा में समिति के समक्ष रखे गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और सभी प्रस्तावों को सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। विशेष रूप से समिति के कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि तथा गोदाम निर्माण के प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान की गई।
आमसभा को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के पूर्व संचालक शिवकुमार चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अधीन संचालित सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उनके घर के आसपास ही आवश्यक कृषि सामग्री और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दो से तीन किलोमीटर के दायरे में खाद गोदाम, बीज गोदाम और धान संग्रहण केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित होने से किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि एक समय किसान साहूकारों से ब्याज पर कर्ज लेकर खेती-किसानी करते थे और कर्ज के बोझ में दबे रहते थे। किसानों को इस स्थिति से राहत दिलाने के उद्देश्य से सहकारी बैंक के माध्यम से कृषि ऋण की ब्याज दरों को लगातार कम करते हुए शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की योजना लागू की गई। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू किया गया, जिससे किसानों को साहूकारी कर्ज के जाल से राहत मिली।
आमसभा में समिति के आश्रित ग्रामों के सरपंच, पूर्व सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्राधिकृत अधिकारी पुरदा दीपक कुमार साहू, संस्था प्रभारी पुनऊ राम साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश साहू, लिपिक पुरेन्द्र कुमार धीमर, पूर्व उपा-लिफ्टिया सुशील कुमार बंजारे, उप संचालक मंडल लिफ्टिया धनीराम साहू, पूर्व सरपंच पुरदा जितेन्द्र कुमार साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आमसभा में प्रताप साहू, विजय कुमार, भगसेला राम, विशेषर बंजारे, नारायण चतुर्वेदी, मोहन दास, गैंदलाल धीमर, केजऊ राम साहू, हिन्दाराम, परमानंद ठाकुर और ईश्वर साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.