ब्रेकिंग

कातुलबोर्ड में आंगन मिलन कार्यक्रम, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान

267280920261220471001961268.jpg

-महापौर अलका बाघमार ने कहा-कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी से लड़ाई को बनाना होगा मजबूत

Image after paragraph

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक 60 कातुलबोर्ड स्थित आंगनबाड़ी भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार थीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों एवं गर्भवती माताओं के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की महत्वपूर्ण कड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन हैं। इनके माध्यम से स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पौष्टिक आहार, न्योता भोज सहित विभिन्न गतिविधियों के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब गर्भवती माता स्वस्थ होगी, तभी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ होगी। शासन के पोषण अभियान के माध्यम से मातृशक्ति के स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन बहनें घर-घर पहुंचकर कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ स्वस्थ समाज और विकसित भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने सभी से सुपोषण के लिए मिलकर कार्य करने तथा बच्चों के आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई रस्म कराई गई। वहीं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। धात्री माताओं एवं बच्चों को भी पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों के लिए खीर, पड़ी हलवा, केला, सलाद एवं लड्डू सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नीरा खिचरिया, रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह सहित विभागीय कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.