दुर्ग (छत्तीसगढ़)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग में देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन किया जा रहा है। यह झांकी 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दर्शनों के लिए खुली रहेगी।
ध्वनि एवं प्रकाश से सुसज्जित यह चैतन्य झांकी हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं और शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इसमें विशेषता यह रहती है कि देवियों के रूप में विराजित ब्रह्माकुमारी बहनें प्रतिदिन गहन राजयोग अभ्यास करती हैं, जिसके कारण वे लंबे समय तक मूर्ति की भांति स्थिर रह पाती हैं।
ब्रह्माकुमारीज का मानना है कि मन को नियंत्रित करने से पूर्व तन को साधना आवश्यक है। राजयोग के अभ्यास से तन की कर्मेंद्रियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, जिससे मन को भी साधा जा सकता है। आत्मा स्वरूप का निश्चय कर परमपिता परमात्मा से संबंध जोड़ने के इस अभ्यास से व्यक्ति की सूक्ष्म शक्तियों—मन, बुद्धि, संस्कार और तन पर नियंत्रण स्थापित होता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.