
रिसाली। पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय स्तर पर चल रहे सेवा संकल्प शिविर में नगर पालिक निगम रिसाली ने मौके पर 129 आवेदनों का निराकरण किया। पुरैना के वार्ड क्र. 38 स्टोर पारा, वार्ड 39 एन.एस.पी.सी.एल., वार्ड 40 पुरैना बस्ती के लिए सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया था। यहां पर 135 लोगों ने मांग और शिकायत के आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर समेत वार्ड पार्षद रंजीता बेनुआ व पार्वती महानंद विशेष रूप से मौजूद थे।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में आए नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिविर प्रधानमंत्री के लगातार 25 वर्ष अनवरत की जाने वाली सेवा के लिए आयोजित है। उनके और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों को उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक आवेदनों का निराकरण गंभीरता से किया जाएगा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में आए नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने निगम द्वारा लगाए स्टाॅल का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से रिसाली मण्डल अध्यक्ष अनूपम साहू व पुरैना मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटवारी को दी सीख ...
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नागरिकों से बातचीत की। इसी बीच खुलासा हुआ कि शिविर में पटवारी अनुपस्थित है। उन्होंने आय प्रमाण पत्र बनाने हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए तत्काल पटवारी से चर्चा कर शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिए। साथ ही विधायक ने विद्युत मण्डल के अधिकारियों से चर्चा कर नागरिकों की समस्याओं को दूर करने कहा।
आवेदनों पर एक नजर ..
कुल प्राप्त आवेदन - 135
मांग - 103
शिकायत - 32
मौके पर निराकरण - 129
शेष - 6
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.