ब्रेकिंग

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

764280920261219401001961049.jpg

-मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
-कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी

Image after paragraph

दुर्ग। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, “वोट चोरी” के आरोपों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर एवं भिलाई नगर के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन दुर्ग से कलेक्टर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची, निर्वाचन प्रक्रिया एवं संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विरोध मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर निर्मल कोसरे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस भवन से शुरू हुआ विरोध मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ा। पटेल चौक के पास पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। कार्यकर्ता आगे बढ़ते हुए बिजली कार्यालय के सामने लगाए गए बड़े बैरिकेड तक पहुंचे, जहां भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति देखने को मिली।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम पर प्रतीकात्मक पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े जहां पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी देखने को मिला।
कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की गई। ज्ञापन में विशेष रूप से इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए निर्वाचन आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों की जांच की मांग रखी गई है।
ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा गलत तरीके से दर्ज नामों के संबंध में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाया जाना आवश्यक है। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं की नियमानुसार समीक्षा की जाए।
कांग्रेस ने यह भी मांग रखी कि “वोट चोरी” से संबंधित लगाए गए आरोपों तथा शिकायतों की तथ्यात्मक जांच की जाए और यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर निर्वाचन प्रक्रिया अथवा मतदाता सूची को प्रभावित करने का मामला प्रमाणित होता है तो संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित रिकॉर्ड, आपत्तियों, दावों, फॉर्म-6 तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच एवं आवश्यकतानुसार उनका परीक्षण सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को नियमानुसार आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था से सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत का समाधान निर्धारित नियमों और पारदर्शी जांच प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।
उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया, प्राप्त आपत्तियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध तानाशाही रवैये से चुनाव आयोग में एक तरफा फैसला लेने और लोकतंत्र को अपना जागीर समझने वाले चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी विषयों पर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नियमों के अनुरूप जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा है।
विरोध मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर एवं भिलाई नगर के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, रायसिंह ढिकोला, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, संजय कोहले, आर एन वर्मा, नासिर खोखर, महेंद्र वर्मा, अशोक साहु, राजेश ठाकुर, रोहित कुर्रे, शमशीर कुरैशी, सुनीत घोष, संतलाल बंजारे, पुकेश चंद्रकार,विशाल देशमुख, निरंजन राजपूत,कमलेश साहू, उमेश साहू, संतोष बाफना, श्रीकांत वर्मा, मनहरण यादव, मोहन साहू, शिवकुमार वर्मा, टिकेश्वरी देशमुख, लक्ष्मी साहू, योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, जयप्रकाश साहू, वीरेंद्र साहू, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, अजय शर्मा, शुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकर, प्रकाश ठाकुर, रज्जाक खान, राम सूर्यवंशी, सुमित नारंग, लोचन यादव, रोहित यादव, अभिषेक जांगड़े, महेंद्र निषाद, राजेश मानिकपुरी, संगीता ठाकुर, गज्जू साहू, युगल साहू, मनीष बघेल, विजेंद्र भारद्वाज, संतोष सोनी, हिमांशु शर्मा, ईश्वर साहू, यशवंत दिल्लीबर, बैकुंठ महानंद, हरीश सिन्हा, वाहिद चौहान, ललित यूके, निशांत, सचिन पाटने, विमल यादव, देव सिंहा, गौरव उमरी, संदीप वोरा, शत्रुघ्न चक्रधारी, अंश चतुर्वेदी, आयुष शर्मा, फिरोज खान, सचिन पाटने, बृजमोहन तिवारी, हिमांशु शर्मा, कन्या ढीमर, शकनी ढीमर, मीणा मानिकपुरी, मीना पॉल, मोहित वालदे, अमोल जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.