ब्रेकिंग

सेवा सेतु शिविर बना नागरिकों के भरोसे का केंद्र, चौथे दिन भी पहुंचे लोग

946280920261226421001961214.jpg

-आवेदन के 30 मिनट के भीतर मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, मौके पर हुआ त्वरित निराकरण
-पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण व क्रेडिट कार्ड की जानकारी

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित “सेवा सेतु अभियान-समस्या का समाधान, आपके द्वार” शिविर में चौथे दिन भी बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत सोमवार को स्वामी आत्मानंद विद्यालय दीपक नगर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आत्मानंद स्कूल शनिचरी बाजार में शिविर आयोजित किया गया। दोनों शिविरों में संबंधित 12 वार्डों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं, आवेदन और निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
दीपक नगर शिविर में वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर, 28 पचरीपारा, 29 अस्पताल वार्ड, 47 सिविल लाइन उत्तर एवं 48 सिविल लाइन दक्षिण के नागरिक पहुंचे। वहीं शनिचरी बाजार के शिविर में वार्ड क्रमांक 31 लंगूरवीर वार्ड आपापुरा, 34 शिवपारा, 35 रामदेव मंदिर, 36 गंजपारा, 37 आजाद वार्ड, 38 मिलपारा एवं 39 कचहरी वार्ड के नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
-एक ही स्थान पर आवेदन और समाधान
सेवा सेतु शिविर में निगम के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। यहां नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन लेने और पात्र मामलों का मौके पर निराकरण करने की व्यवस्था की गई। चौथे दिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छता, निर्माण कार्य, जल व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। पात्र प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजा गया।
शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। एक ही स्थान पर आवेदन और समाधान की सुविधा मिलने से नागरिकों में सेवा सेतु शिविर के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।
-30 मिनट में मिला मृत्यु प्रमाण पत्र
शनिचरी बाजार स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आत्मानंद स्कूल में आयोजित शिविर में श्रीमती किरण मानिकपुरी ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के करीब 30 मिनट के भीतर उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। मौके पर ही प्रमाण पत्र मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन और नगर निगम के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। सेवा सेतु शिविर में आवेदन करने के कुछ ही समय बाद प्रमाण पत्र मिल गया, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई।
-पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले में वेंडर्स को ऋण की जानकारी
शनिचरी बाजार स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल आत्मानंद स्कूल में 28 सितंबर को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें ठेला, रेहड़ी एवं अन्य छोटे व्यवसाय से जुड़े स्ट्रीट वेंडर्स को योजना की जानकारी देने के साथ ऋण सुविधा और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई।
मेले में बताया गया कि योजना के तहत तीन चरणों में ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक ऋण का प्रावधान है। पात्र एवं सफल वेंडर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद रामचंद्र सेन ने श्रीमती राधिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
द्वितीय चरण का ऋण जमा कर चुके वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा मौके पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। मेले के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने का प्रयास किया गया।
शिविर में वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने कहा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, पार्षद रामचंद्र सेन, कमल देवांगन, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, उपअभियंता श्वेता महलेवार, प्रेरणा दुबे सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.