-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का महापौर अलका बाघमार ने किया सम्मान

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिकोला भाठा स्थित आंगनबाड़ी भवन में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 वर्षों के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं की पारंपरिक विधि से गोदभराई की गई। इस अवसर पर उन्हें पौष्टिक आहार एवं आवश्यक सामग्री प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
-उत्कृष्ट सेवा के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं दीदियों का महापौर अलका बाघमार ने सम्मान किया। इस अवसर पर पार्षद ललिता ठाकुर, पूर्व महापौर एवं भाजपा नेत्री चंद्रिका चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, रत्नेश चंद्राकर तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ हमारी संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और सेवा संकल्प का संगम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्य को नारी शक्ति के सम्मान से जोड़ते हुए शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र माता-बहनों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.