-विधायक ललित चंद्राकर ने अधिकारियों से फोन पर ली स्थिति की जानकारी, राहत व सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
दुर्ग। जिले में पिछले 30 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते दुर्ग, बालोद और राजनांदगांव जिले की नदियां एवं नाले उफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 गांवों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रहने की जरूरत बनी हुई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित गांवों में तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक चंद्राकर ने अधिकारियों से कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों और निचली बस्तियों में विशेष निगरानी रखी जाए। आवश्यकता वाले स्थानों पर संपर्क मार्गों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए तथा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
-ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों से अपील की है कि लगातार बारिश और नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्होंने नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विधायक ने कहा कि वे स्वयं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.