-श्री दक्षिण कौशल गणेशोत्सव समिति मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर की पहल
दुर्ग। 12 दिनों तक चले गणेश उत्सव के बाद गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आÓ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को विदाई दी। जगह-जगह शोभायात्राओं के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
इसी क्रम में दुर्ग के पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनूठी पहल की। समिति द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन नदी या तालाब में करने के बजाय पंडाल परिसर में ही बनाए गए कृत्रिम कुंड में भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एवं सदस्य पूर्व पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि यह पहल लगातार दूसरे वर्ष की जा रही है। इसके लिए रामेश्वर धाम मुख्य पंडाल के सामने करीब 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर कुंड तैयार किया गया था। 51 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद क्रेन की सहायता से भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा को कुंड में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान जबलपुर से आई श्याम बैंड पार्टी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बैंड की मनमोहक धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए। पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सदस्य एवं पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, संतोष खिरोड़कर, बाबा चौहान सहित समिति के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.