-बारिश प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर जाना हाल, प्रशासन के साथ राहत कार्यों की लगातार निगरानी

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच आज मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और प्रभावित परिवारजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान कई महिलाओं ने बारिश के कारण उत्पन्न हुई भोजन की समस्या से उन्हें अवगत कराया।
दुर्ग की जनता के परिवारों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को भोजन पैकेट वितरित किए। उन्होंने परिवारजनों से संवाद करते हुए उनकी परेशानियों को सुना और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि लगातार बारिश के कारण प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीम के साथ लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा जरूरत के अनुसार भोजन, सुरक्षित ठहरने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस परिस्थिति में जनप्रतिनिधि, प्रशासन और कार्यकर्ताओं की टीम मिलकर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिन क्षेत्रों में भी आवश्यकता सामने आ रही है, वहां तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा की संकट की इस घड़ी में दुर्ग विधानसभा के हर परिवार के साथ खड़ा हूं। प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं मैदानी अमले से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की लगातार जानकारी लेते रहने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण किसी भी परिवार को परेशानी न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.