ब्रेकिंग

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण

924260920261406091001952940.jpg

-पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा, दीपावली के आसपास सुधार कार्य शुरू करने की तैयारी
दुर्ग।
लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए महापौर अलका बाघमार एवं नगर निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शनिवार को पटेल चौक से पोस्ट ऑफिस के सामने होते हुए हिंदी भवन तक जलभराव प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जलभराव के कारणों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पटेल चौक से पंचायत कार्यालय एवं हिंदी भवन तक बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की स्थिति का अवलोकन किया गया। महापौर अलका बाघमार ने बताया कि तेज बारिश के दौरान नालियों के भीतर मौजूद पाइपलाइन तथा सीमित जलनिकासी क्षमता के कारण पानी का बहाव प्रभावित होता है। इसके चलते सड़क पर जलभराव की स्थिति निर्मित होती है।
उन्होंने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है तथा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम की योजना के अनुसार दीपावली के आसपास जलनिकासी सुधार संबंधी कार्य प्रारंभ करने की तैयारी है। जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाली को तीन हिस्सों में विभाजित कर वार्ड क्रमांक 37, 38 एवं 39 के विभिन्न क्षेत्रों की ओर पानी निकासी की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे बारिश के दौरान पानी का बहाव सुचारू होने तथा सड़क पर जलभराव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
तालाब में पानी के प्रवाह को डायवर्ट करने पर जोर
निरीक्षण के दौरान महापौर एवं कमिश्नर ने डेटा सेंटर के पास वार्ड क्रमांक 39 स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया। आसपास के क्षेत्रों से तालाब में पानी पहुंचने की स्थिति को देखते हुए जलप्रवाह को व्यवस्थित करने के लिए नई नाली निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
महापौर अलका बाघमार एवं कमिश्नर लीना कोसम ने संबंधित अधिकारियों को स्थल का तकनीकी परीक्षण कर नई नाली निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि जलनिकासी से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी का सुचारू निकास सुनिश्चित हो सके और भविष्य में संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
उन्होंने बारिश के दौरान नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, उप अभियंता सुरेश केवलानी, उप अभियंता विकास दमाहे, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.