ब्रेकिंग

सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी पहुंचे नागरिक, मौके पर हुआ शिकायतों का त्वरित निराकरण

961260920261201381001952322.jpg

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर—समस्या का समाधान आपके द्वार’ अभियान के तीसरे दिन भी नागरिक विभिन्न समस्याओं और शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे। अभियान के तहत 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कुशाभाऊ ठाकरे भवन, आदित्य नगर तथा सिकोला भाठा माध्यमिक शाला, सिकोला बस्ती में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संबंधित 10 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्राप्त करने और समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के तीसरे दिन नागरिकों ने विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त कर पात्र प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन और समाधान की सुविधा मिल रही है।
महापौर ने किया शिविरों का निरीक्षण
महापौर अलका बाघमार ने कुशाभाऊ ठाकरे भवन, आदित्य नगर तथा सिकोला भाठा स्कूल, कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सिकोला बस्ती में आयोजित सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं की जानकारी ली। महापौर ने अधिकारियों को पात्र प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, पार्षद सुरुचि उमरे, सावित्री दमाहे, नीरा खिचरिया, ललिता ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उप अभियंता श्वेता महेलवार, उप अभियंता भारती ठाकुर सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
28 सितंबर को दो स्थानों पर लगेगा सेवा सेतु शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार, 28 सितंबर 2026 को दो स्थानों पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय, दीपक नगर में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर, 28 पचरी पारा, 29 अस्पताल वार्ड, 47 सिविल लाइन उत्तर तथा 48 सिविल लाइन दक्षिण के नागरिकों के आवेदन एवं समस्याएं प्राप्त की जाएंगी।
इसी प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल आत्मानंद विद्यालय, दुर्ग में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 31 लंगूरवीर वार्ड-आपापुरी, 34 शिवपारा, 35 रामदेव मंदिर, 36 गंजपारा, 37 आजाद वार्ड, 38 मिलपारा तथा 39 कचहरी वार्ड के नागरिक शामिल होंगे।
नगर निगम ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवेदनों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.