ब्रेकिंग

मरोदा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न

398260920261054531001951863.jpg

मितानिनों और आशा दीदियों का सम्मान, विधायक ललित चंद्राकर ने कहा- स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

Image after paragraph


मरोदा (रिसाली)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मरोदा तेलगुपारा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सेवा भावी मितानिन बहनों एवं आशा दीदियों का सम्मान किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान करने के साथ ही छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर रहे। उन्होंने उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए मितानिनों को श्रीफल, शाल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मितानिनें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मरोदा में आयोजित यह कार्यक्रम भी इसी अभियान की कड़ी है।
विधायक ने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। कोरोना महामारी के दौरान जब लोग घरों में रहने को मजबूर थे, तब मितानिनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना घर-घर पहुंचकर लोगों की सेवा की। गर्भवती माताओं की देखभाल से लेकर नवजात शिशुओं के टीकाकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तक मितानिनों का योगदान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मितानिनें केवल स्वास्थ्य सखी नहीं, बल्कि हर घर की विश्वासपात्र सदस्य हैं। सरकार मितानिनों के सम्मान, मानदेय और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा संकल्प है।”
इन मितानिनों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए टुम्पा पाली, सरस्वती ओली, मीरा यादव, कविता शर्मा, सुलेखा डाहमा और बिजामा को श्रीफल, शाल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डॉ. पदमजा सिन्हा, सुपरवाइजर शिल्पा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिन्दु साहू एवं पूजा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, पार्षद सरिता देवांगन, श्रीविधि यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिखा तिवारी, सितारा देवी, पूर्णिमा गुप्ता, कनिका गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.