-दुर्ग, बालोद और बेमेतरा की सहकारी समितियों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के बैंक मुख्यालय स्थित सभा भवन में 14 सितंबर 2026 को सहकारी जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘‘सहकारिता के दीप’’ प्रज्ज्वलित कर की जाएगी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के कार्यक्षेत्र अंतर्गत संचालित प्रत्येक सहकारी समिति के कार्यालय में शाम 7 बजे 101 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम संबंधित समिति के प्राधिकृत अधिकारियों के नेतृत्व में आयोजित होगा।
इस अवसर पर समिति के कार्यक्षेत्र में आने वाले कृषक सदस्यों को सादर आमंत्रित कर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। बैठक में सेवा संकल्प अभियान को सहकारिता क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं समिति सदस्यों की सहभागिता के साथ प्रभावी रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया।
अभियान के माध्यम से सहकारिता क्षेत्र में सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने तथा किसानों को सहकारी संस्थाओं से जोड़कर उनके हित में संचालित गतिविधियों को व्यापक रूप से पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु, संयुक्त आयुक्त सहकारिता मुकेश ध्रुव, पूर्व संचालक लखनलाल गुरुपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ संजीव तिवारी, संभाग संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ जयनारायण बस्तरिया, सहकारिता प्रकोष्ठ धमधा के यशवंत कुमार वर्मा, किसान मोर्चा जिला दुर्ग के महामंत्री राजेन्द्र यादव, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मुकेश बेलचंदन, प्राधिकृत समिति परसदा के कुलदीप साहू, प्राधिकृत गोरकापार तुलेश्वर चंद्राकर, वरिष्ठ किसान शीतल कुमार चंद्राकर, अशोक कुमार (पप्पु यादव), जिला संयोजक सहकारिता तिलक राम निषाद, मीडिया प्रभारी सहकारी प्रकोष्ठ जिला बालोद श्यामलाल साहू, किसान मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एस.के. निवसरकर, कुसुम ठाकुर, आर.के. वारे (नोडल अधिकारी बेमेतरा) तथा हेमंत पटेल (सहायक नोडल बालोद) भी बैठक में मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.